अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी

Ads

अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी

  •  
  • Publish Date - June 27, 2023 / 02:40 PM IST,
    Updated On - June 27, 2023 / 02:40 PM IST

जयपुर, 27 जून (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में मंगलवार को तड़के अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आम सिंह (उम्र लगभग 68 वर्ष) सिवाना थाना क्षेत्र के मीठोड़ा रोड पर अपने फार्म हाउस में सो रहे थे, जहां तड़के हमलावरों ने परिसर में प्रवेश किया और उन पर तेज धारदार वाले हथियारों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि मामला सुबह उस समय सामने आया जब उनका बेटा फार्म हाउस पहुंचा और शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

उन्होंने बताया कि नमूने एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कुंज मनीषा

मनीषा