कांग्रेस के आरोप पर स्मृति का पलटवार, कहा- जितना प्रताड़ित करोगे उतना ही अमेठी में आपके खिलाफ काम करूंगी

कांग्रेस के आरोप पर स्मृति का पलटवार, कहा- जितना प्रताड़ित करोगे उतना ही अमेठी में आपके खिलाफ काम करूंगी

कांग्रेस के आरोप पर स्मृति का पलटवार, कहा- जितना प्रताड़ित करोगे उतना ही अमेठी में आपके खिलाफ काम करूंगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 12, 2019 1:16 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में आरोप प्रत्यारोप का दौर जोरों पर है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस के अरोप पर पलटवार किया है। दरअसल कांग्रेस ने स्मृति इरानी के चुनावी हलफनामे में दिए गए योग्यता के बयौरे को लेकर कहा है कि उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस आरोप पर स्मृति इरानी ने पलटवार करते हुए कहा है कि ”आप मुझे जितना अपमानित करोगे, जितना मुझे प्रताड़ित करोगे उतना ही जमकर मैं अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ काम करूंगी।”

Read More: अवैध देशी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपी को किया गिरफ्तार

स्मृति ने आगे कहा कि “मैं इतना ही कहूंगी कि पिछले 5 साल में कांग्रेस के कुछ चेले चपाटों ने मुझ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछले 5 साल में ऐसा कोई अपमान नहीं है, महिला होने के नाते ऐसी कोई प्रताड़ना नहीं है जो मेरे साथ कांग्रेस नेताओं ने न की हो। मेरा उनको एकमात्र यही संदेश है कि आप मुझे जितना अपमानित करोगे, जितना मुझे प्रताड़ित करोगे उतना ही जमकर मैं अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ काम करूंगी।”

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”><a href=”https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#WATCH</a> Congress&#39; Priyanka Chaturdevi: A new serial is going to come, &#39;Kyunki Mantri Bhi Kabhi Graduate Thi&#39;; Its opening line will be &#39;Qualifications ke bhi roop badalte hain, naye-naye sanche mein dhalte hain, ek degree aati hai, ek degree jaati hai, bante affidavit naye hain. <a href=”https://t.co/o8My3RX9JR”>pic.twitter.com/o8My3RX9JR</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1116578493628698624?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 12, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय स्मृति इरानी पर आरोप लगाया है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी के गीत की तर्ज पर कहा, ”क्वालीफिकेशन के रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं। एक डिग्री आती है, एक डिग्री जाती है, बनते एफिडेविट नए हैं… क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं।

Read More: बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुसीबतें, सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर BJP सांसद ने दायर की ​याचिका

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पिछले कुछ चुनावों के हलफनामों की प्रति जारी करते हुए कहा, ”स्मृति ईरानी जी बताया कि किस तरह से ग्रेजुएट से 12वीं पास हो जाते हैं, यह मोदी सरकार में ही मुमकिन है। 2004 के लोकसभा चुनाव के अपने हलफनामे में स्मृति बीए थीं। फिर 2011 राज्यसभा के चुनावी हलफनामे में वह बीकॉम फस्ट ईयर बताती हैं। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में फिर वह बीए पास कर लेती हैं। अब फिर से वह बीकॉम फर्स्ट ईयर की डिग्री हो गई हैं।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/6wTANMqck8s” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"