benefits of camphor
धर्म। benefits of camphor : आज ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष का प्रथम बुधवार है। आज के दिन सोपपदा व्रत किया जाता है और कपूर को घी में भिगोकर पूरे घर में धुंआ करने से बुरी शक्तियां दूर होकर सकारात्मक शक्ति का वास होता है। हिंदु धर्म में पूजन या आरती में कपूर का प्रयोग किया जाता है। इसे जलाने से वातावरण में सकारात्मक उर्जा आती है और सुगंध तो फैलती ही है मन को भी शांति मिलती है।
यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर में 135 रुपए की कटौती, आज से मिलेगा इस कीमत पर
benefits of camphor : कपूर के औषधि के रूप में भी कई फायदे हैं और जीवन की समस्याओं के उपाय के लिए कर्पूर का प्रयोग बेहद प्रभावकारी होता है। कपूर सफेद कलर का होता है और शुक्रवार को सफेद वस्तु का प्रयोग शुक्र की शांति के साथ ही समृद्धि और प्रगति की प्राप्ति होती है। आज के दिन करें विभिन्न उपाय और
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर करे बस ये काम और घर बैठे पाए पैसे, जाने कैसे उठाए ऑफर का फायदा
पायें सकारात्मक उर्जा –
सकारात्मक ऊर्जा और शांति के लिए – घर में यदि सकारात्मक उर्जा और शांति प्राप्त करना है तो प्रतिदिन सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। दुरूस्वप्न नहीं आएंगे और घर में अमन शांति बनी रहेगी। इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता।
धन प्राप्ति का उपाय
गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको धन मिल सकता है। यह कार्य आप किसी भी मास के प्रथम शुक्लपक्ष के शुक्रवार से शुरू करके कम से कम 43 दिन तक करेंगे तो लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 7 दिनों के लिए रद्द हुई ट्रेनें, कई ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन, पूरी जानकारी देखे यहां
यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा।
benefits of camphor पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहाएं। यह आपको तरोताजा तो रखेगा ही आपके भाग्य को भी चमकाएगा। यदि इस में कुछ बूंदें चमेली के तेल की भी डाल लेंगे तो इससे राहु, केतु और शनि का दोष नहीं रहेगा, लेकिन ऐसे सिर्फ शनिवार को ही करें।
यह भी पढ़ें: रक्तदान करने आए 11 लोगों की रिपोर्ट आई HIV पॉजिटिव, डॉक्टर ने कहा – लोग अपनाए सुरक्षा के उपाय
दाम्पत्य जीवन में तनाव को दूर करने हेतु – कमरे में शाम को कपूर की 2 टिकियां जला दें। इससे मन शांत होगा और तनाव दूर होगा। यदि ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो प्रतिदिन शयनकक्ष में कर्पूर जलाएं और कर्पूर की 2 टिकिया शयनकक्ष के किसी कोने में रख दें। जब वह टिकिया गलकर समाप्त हो जाए तो दूसरी रख दें।
धनवान बनने के लिए
रात्रि काल के समय रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य नित्य प्रतिदिन करेंगे तो धन-धान्य कमी नहीं होगी।
विवाह हेतु – विवाह में आ रही बाधा को दूर करना चाहते हैं तो यह उपाय बहुत ही कारगर है। 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लें, इसमें हल्दी और चावल मिलाकर इससे मां दुर्गा को आहुति दें।