उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा में एक नाई के ‘धर्मांतरण’ की जांच के आदेश दिए

Ads

उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा में एक नाई के 'धर्मांतरण' की जांच के आदेश दिए

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 08:05 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 08:05 PM IST

कुपवाड़ा/बिजनौर (उप), 19 मई (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश के कुपवाड़ा जिले में 18 वर्षीय एक नाई के कथित धर्म परिवर्तन के मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एक-एक मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने किशोर के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत के हवाले से बताया कि उनका बेटा विशाल लगभग तीन साल पहले अपने साथी वसीम के साथ गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) के एक सैलून में काम करने गया था।

बिजनौर के खानजहांपुर बहादुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार ने दावा किया है कि विशाल की उम्र 17 वर्ष है।

शिकायत के अनुसार, 15 मई को गांदरबल की मरकजी जामिया मस्जिद में एक मौलवी ने कथित तौर पर विशाल को ‘कलमा’ पढ़ने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर दिया गया।

कृष्ण कुमार ने यह भी बताया कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान विशाल ने उनसे कहा कि वह ‘‘बहुत आगे बढ़ चुका है’’ और अब हिंदू धर्म में वापस नहीं लौटेगा।

बिजनौर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।

अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कथित धर्मांतरण के बाद उसके बेटे का नया नाम मोहम्मद हमजा रख दिया गया था।

सिंह ने बताया कि बिजनौर पुलिस ने वसीम और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा पुलिस ने पहले ही इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है।

भाषा सं सलीम

राखी राखी राजकुमार

राजकुमार

शीर्ष 5 समाचार