असम में राजमार्ग के किनारे खड़े लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Ads

असम में राजमार्ग के किनारे खड़े लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - April 19, 2022 / 08:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

दिफू, 19 अप्रैल (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार को एक वाहन के टक्कर मारने से राजमार्ग के किनारे खड़े कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना डेनगांव इलाके में हुई जब पीड़ित राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के पास बांस के ढेर के पास खड़े थे।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान बीरेन इंगती, सार्थे तिमुंग और मोनाई रोंगहांग के रूप में हुई है, जबकि धोंसिंग टेरोन नामक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस का कहना है कि वाहन की गति अत्यधिक होने के कारण हादसा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि घायलों को दिफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश