विजय विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे, तमिल को उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा की मान्यता देने की मांग

विजय विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे, तमिल को उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा की मान्यता देने की मांग

विजय विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे, तमिल को उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा की मान्यता देने की मांग
Modified Date: September 3, 2026 / 09:24 am IST
Published Date: September 3, 2026 9:24 am IST

चेन्नई, तीन सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें केंद्र से तमिल को मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय द्वारा पेश किए जाने वाले प्रस्ताव में कहा गया है कि तमिल दुनिया की प्राचीन भाषाओं में से एक है और इसकी व्याकरण तथा साहित्यिक विरासत कई हजार वर्ष पुरानी है। प्रस्ताव में केंद्र से उच्च न्यायालय की कार्यवाही में तमिल भाषा के इस्तेमाल की अनुमति देने का आग्रह किया जाएगा।

विधानसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है।

राज्य सरकार के प्रस्ताव में ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की जाएगी, जिसके तहत उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सभी फैसले, डिक्री और न्यायिक आदेश तमिल में भी उपलब्ध कराए जाएं।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में