तिरुवनंतपुरम, 23 दिसंबर (भाषा) केरल में एक महीने तक चली नव केरल सदास के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शनिवार को यहां विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर राज्य के विकास में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया।
विजयन ने आरोप लगाया कि केंद्र केरल की प्रगति को बाधित करने का प्रयास कर रहा है जबकि राज्य में कांग्रेस नेतृत्व ने उनका विरोध न करने का रुख अपनाया है।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कई प्रतिष्ठित नेताओं पर हाल फिलहाल में ‘‘संघ परिवार’’ के पक्ष में बयान देने का आरोप लगाया।
विजयन ने सत्तारूढ़ सरकार के संपर्क कार्यक्रम नव केरल सदास के तौर पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब राज्य मुश्किल वक्त से गुजर रहा है तो ऐसे वक्त में कांग्रेस भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना में कुछ भी कहने से कतराती रही है।’’
भाषा गोला रंजन
रंजन