पंजाब में वांछित अपराधी जयपुर में पकड़ा गया

Ads

पंजाब में वांछित अपराधी जयपुर में पकड़ा गया

  •  
  • Publish Date - November 20, 2022 / 06:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

जयपुर, 20 नवंबर (भाषा) पंजाब पुलिस के एक वांछित अपराधी को रविवार को जयपुर के रामनगरिया इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अवनीश शर्मा ने बताया कि गोलीबारी में अपराधी राज हुड्डा के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘हुड्डा दो अन्य लोगों के साथ यहां एक फ्लैट में छिपा हुआ था। पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर फ्लैट पर छापा मारा गया।’’

उन्होंने कहा, ‘आरोपी ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया।’

पंजाब पुलिस की एक टीम भी शहर में है। शर्मा ने कहा कि पकड़े गए दो अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हुड्डा फरीदकोट के एक हत्याकांड में वांछित है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन