नई दिल्ली। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को ट्रैक्टर प्रतियोगिता के दौरान टिन का शेड देखते ही देखते ढह गया। इससे 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर रेस श्रीगंगानगर के पदमपुर की धान मंडी में आयोजित की जा रही थी। इस दौरान हजारों लोग वहां दर्शक के रुप में मौजूद थ, जिनमें से सैकड़ों लोग मंडी के टिन शेड के उपर बैठकर यह रेस देख रहे थे। इसी दौरान क्षमता से अधिक भार होने के कारण टिन की शेड देखते ही देखते ढह गई।
यह भी पढ़ें : शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर चली गोली, कोई हताहत नहीं
टिन की शेड ढहते ही उस पर बैठे लोग नीचे आ गिरे। इससे कई लोग दब गए और घायल हो गए। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है लेकिन श्रीगंगनगर के एसपी योगेश यादव ने किसी जनहानि से इंकार करते हुए कहा कि कोई मौत नहीं हुई है, 17 लोगों के घायल होने की सूचना है।
वेब डेस्क, IBC24