लॉक डाउन के बीच इस राज्य की सरकार ने पड़ोसी राज्यों के लिए खोली सीमाएं, कही ये बड़ी बात…

लॉक डाउन के बीच इस राज्य की सरकार ने पड़ोसी राज्यों के लिए खोली सीमाएं, कही ये बड़ी बात...

लॉक डाउन के बीच इस राज्य की सरकार ने पड़ोसी राज्यों के लिए खोली सीमाएं, कही ये बड़ी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 6, 2020 1:37 pm IST

तिरुअनंतपुरम: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच केरल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल केरल ने अपनी सीमाएं अन्य राज्यों के लिए खोल दी है। इस बात की जानकारी केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दी है।

Read More: कोरोना वायरस, रायपुर AIIMS को देश के साथ ही विदेशों से भी मिल रही वाहवाही, सार्क देशों से साझा करेगा अनुभव

पिनाराई विजयन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि हमने पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए अपनी सीमाएँ खोल दी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस भी पड़ोसी राज्यों की सरकार को केरल से चिकित्सा सुविधाा की मदद है वे यहां आ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया​ कि केरल सरकार ने कर्नाटक के 29 लोगों को और तमिलनाडु से 44 लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की है।

Read More: 15 अप्रैल से शुरू होगी GoAir की घरेलू विमानों की बुकिंग, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग 1 मई से

गौरतलब है कि केरल में वर्तमान में कोरोना संक्रमित के 13 मामले हैं, जिनमें से कासरगोड में 9, 2-मलप्पुरम, 1-पथानामथिट्टा और 1-कोल्लम शामिल हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ सरकार को मोदी सरकार से मिली बड़ी राहत, केन्द्रांश व राज्यांश सहित मजदूरी मद की 773.42 करोड़ रुपए जारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"