कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आसनसोल दक्षिण सीट पर भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी से 10,509 वोट के अंतर से आगे हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार तीसरे दौर की गणना तक पॉल को 25,544 वोट मिले जबकि बनर्जी को 15,035 वोट मिले हैं।
पॉल ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘‘भाजपा की सुनामी’’ है।
निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15 दौर में मतगणना होगी।
भाषा सुरभि वैभव
वैभव