West Bengal Chief Secretary: चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही एक्शन मोड में निर्वाचन आयोग, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को तत्काल हटान का दिया आदेश / Image: X
नयी दिल्ली: West Bengal Chief Secretary भारत निर्वाचन आयोग ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। अब तक नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा। रविवार रात राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में निर्वाचन आयोग ने संघमित्रा घोष को गृह एवं पर्वतीय मामलों की प्रधान सचिव नियुक्त करने का निर्देश भी दिया। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया, ‘‘…जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उन्हें चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।’’ आयोग ने कहा कि राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। आयोग ने कहा निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सोमवार अपराह्न तीन बजे तक भेजी जाए। राज्य में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को होगी।
West Bengal Chief Secretary बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। रविवार को आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि पश्चिम बंगाल में 2 चरण में चुनाव होंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को बंगाल में चुनाव होगा। वहीं मतगणना 4 मई को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले फेज का नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके लिए 6 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 9 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जाने की अनुमति होगी। पहले फेज के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं दूसरे फेज के लिए 2 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 9 अप्रैल तक नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा। दूसरे फेज के लिए नामांकन वापसी 13 अप्रैल तक की जा सकती है। इसके अलावा 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। वहीं 4 मई 2026 को चुनावी मतगणना होगी, इसके साथ ही 6 मई 2026 को राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
गौरतलब है कि 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी।14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। इससे पहले जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं।
कुछ समय पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग के उच्च स्तरीय दल ने हाल ही में कोलकाता का दौरा किया था। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जमीनी हकीकत को परखना था। दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ। सुखबीर सिंह संधू और डॉ। विनीत जोशी भी मौजूद रहे। आयोग की इस ‘फुल बेंच’ ने राज्य के तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की। इस बैठक में चुनावी कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान को लेकर दलों के सुझावों और चिंताओं पर विस्तार से बात हुई।