कोलकाता, 20 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने राजदीप मजूमदार को राज्य का नया अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया है, जबकि एन. जी. खेतान कलकत्ता उच्च न्यायालय में ‘‘एडवोकेट ऑन रिकार्ड’’ (एओआर) का कार्यभार संभालेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ अधिवक्ता मजूमदार इससे पहले उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए उप सॉलिसिटर जनरल थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अभी तक राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति नहीं की है।
पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार में महाधिवक्ता रहे किशोर दत्त ने राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता कल्लोल मंडल उच्च न्यायालय में राज्य के नए लोक अभियोजक होंगे।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नयी भाजपा सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में विभिन्न मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए इन विधि अधिकारियों की नियुक्ति की है।
भाषा सुमित अविनाश
अविनाश