West Bengal Rajya Sabha By Election 2026/Photo Creadit: Ai Image
नई दिल्ली। West Bengal Rajya Sabha By Election 2026: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। 24 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली बड़ी हार के बाद तीन सांसदों सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चक बराइक ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही सीटें खाली थी। तीनों सीटों पर कार्यकाल अगस्त 2029 तक बाकी है।
West Bengal Rajya Sabha By Election 2026 7 जुलाई को मंगलवार को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 14 जुलाई (मंगलवार) को नॉमिनेशन की लास्ट डेट होगी। वहीं, 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।। 24 जुलाई (शुक्रवार) को 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होंगे। इसके बाद 24 जुलाई को ही शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती होगी। 27 जुलाई को चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।
Election Commission announces bye-election to three Rajya Sabha seats in West Bengal.
Date of poll and counting of votes will be done on 24th July. pic.twitter.com/a9Q2PHjYyh
— ANI (@ANI) July 6, 2026
ये भी पढ़ें