Wether Update Latest News | Photo Credit: AI
तिरुवनंतपुरम: Wether Update Latest News केरल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के एक जिले में ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 11 अन्य जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। विभाग ने एर्नाकुलम जिले में दिनभर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया।
Wether Update Latest News इसने पलक्कड़ और वायनाड को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। ‘ऑरेंज’ अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर (सेमी) तक बहुत भारी बारिश जबकि ‘येलो’ अलर्ट का मतलब छह से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश है। तेज हवाओं और बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
त्रिशूर में तेज हवा के कारण सड़क किनारे लगे एक पेड़ की भारी शाखा टूटकर चलती कार पर गिर गई, जिससे कार का शीशा टूट गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मौसम विभाग ने मानसून के 26 मई को राज्य में दस्तक देने का अनुमान जताया है। विभाग ने 28 मई से तीन जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान जताया है।