केरल के वायनाड में जंगली हाथी की मौत

Ads

केरल के वायनाड में जंगली हाथी की मौत

  •  
  • Publish Date - February 11, 2025 / 01:11 PM IST,
    Updated On - February 11, 2025 / 01:11 PM IST

वायनाड(केरल), 11 फरवरी (भाषा) केरल के ऊंचाई वाले जिले में मंगलवार सुबह एक हाथी मृत पाया गया।

एक वन अधिकारी ने बताया कि इरुलम गांव के दलदली क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे एआई विद्युत बाड़ के पास मृत हाथी पाया गया।

वन्यजीवों की गतिविधि का पता लगाने के लिए एआई विद्युत बाड़ लगायी गया था।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही हाथी की मौत का वास्तविक कारण पता चल पाएगा।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत