मेदिनीनगर (झारखंड), 23 फरवरी (भाषा) झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गढ़वा रोड-सोन नगर रेल खंड पर बहेरा गांव के पास हैदरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में घटी, जब महिला रेल की पटरी पार कर रही थी।
हैदरनगर पुलिस थाने के प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया, ‘‘मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनबाद उपमंडल अस्पताल ले जाया गया है।’’
भाषा गोला रंजन
रंजन