मोदी से मिस्टेक, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत
मोदी से मिस्टेक, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत
कर्नाटक। चुनाव में प्रचार के दौरान रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ ऐसे फैक्ट पेश किए कि सोशल मीडिया लोगों ने खूब मजाक बनाया। दरसअल, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘कर्नाटक बहादुरी का पर्याय माना जाता है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने फील्ड मार्शल करियप्पा और जनरल थिमय्या के साथ कैसा बर्ताव किया? इतिहास इस बात का सबूत है कि 1948 में पाकिस्तान को हराने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरु और तत्कालीन रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन ने जनरल थिमय्या की बेइज्जती की थी।
Karnataka is synonymous with valour. But, how did the Congress Govts treat Field Marshall Cariappa and General Thimayya? History is proof of that. In 1948 after defeating Pakistan, General Thimayya was insulted by PM Nehru and Defence Minister Krishna Menon: PM Modi pic.twitter.com/OGOUaQDvEe
— ANI (@ANI) May 3, 2018
प्रधानमंत्री के भाषण के कुछ समय बाद योगेन्द्र यादव ने ट्वीट किया और कहा- नहीं सर, कृष्णा मेनन अप्रैल, 1957 से लेकर अक्टूबर, 1962 तक देश के रक्षा मंत्री थे। वहीं जनरल थिमय्या मई, 1957 से मई 1961 तक सेनाध्यक्ष थे। श्रीमान, क्या पीएमओ एक तथ्य चेक करने वाले को भी अफोर्ड नहीं कर सकता है क्या? ये बेहद शर्मनाक है!
No sir, Krishna Menon was Defence Minister from April 1957 to October 1962.
General Thimmayya was Army Chief from May 1957 to May 1961
Sir can’t the PMO afford a fact-checker?
It’s so embarrassing! https://t.co/Kx8DmzID0I— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) May 3, 2018
योगेनद्र यादव के ट्वीट के बाद लोग प्रधानमंत्री द्वारा पेश किए गए इन गलत फैक्ट की जमकर आलोतना करने लगे।
इस उम्र में आकर कभी कभी याददाश्त का प्राॅब्लम हो जाता है ।
— Mrinal Pande (@MrinalPande1) May 3, 2018
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक आज कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित किया, जहां पीएम ने कांग्रेस पर जमकर वार किए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


