कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को छत में ले जाकर किया ऐसा काम, फिर युवक ने खुद खाया जहर

Ads

Youth attempts suicide after killing girl: उन्होंने बताया कि शोभा चौधरी (22) एक कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, जबकि आरोपी सुरेंद्र मीणा वहां पुस्तकालय आया करता था।

  •  
  • Publish Date - March 25, 2023 / 05:52 PM IST,
    Updated On - March 25, 2023 / 06:26 PM IST

Jija killed brother-in-law in dispute over love marriage

Youth attempts suicide after killing girl: जयपुर, 25 मार्च। जिले के मनोहरपुरा कस्बे में शनिवार को एक युवक ने 22 वर्षीय युवती की चाकू से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या के बाद आरोपी ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि शोभा चौधरी (22) एक कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, जबकि आरोपी सुरेंद्र मीणा वहां पुस्तकालय आया करता था।

read more:  Burhanpur news: रेत माफियाओं की दबंगई.. खनिज अधिकारी पर किया हमला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस ने बताया, “आरोपी ने कोचिंग संस्थान की छत पर लड़की को चाकू से गोद दिया। युवती को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां से फरार हुए आरोपी ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read more:  कांग्रेस सरकार ने बढ़ाया अपने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 4% इजाफे के साथ DA अब 42 फ़ीसदी

पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।