झारखंड : वाईएसएस ने परमहंस योगानंद की 133वीं जयंती मनाई
झारखंड : वाईएसएस ने परमहंस योगानंद की 133वीं जयंती मनाई
रांची, पांच जनवरी (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया (वाईएसएस) ने सोमवार को अपने संस्थापक श्री श्री परमहंस योगानंद की 133वीं जयंती मनाई।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ शहर और आसपास के गांवों के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। वाईएसएस ने बताया कि इस भंडारे के माध्यम से 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं को गुरु प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विशेष सामूहिक ध्यान कार्यक्रम और प्रवचन के साथ हुई, जिसका सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद भजन गायन, गुरु पूजा और यज्ञ हुआ। वर्ष 1917 में स्थापित यह आध्यात्मिक संस्था हर साल योगानंद की जयंती ध्यान, कीर्तन और भंडारे के साथ मनाती है।
भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश
अविनाश

Facebook


