गोवा में 20 दिसंबर को होगा जिला पंचायत चुनाव, 22 दिसंबर को मतगणना

Ads

गोवा में 20 दिसंबर को होगा जिला पंचायत चुनाव, 22 दिसंबर को मतगणना

  •  
  • Publish Date - November 29, 2025 / 02:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2025 / 02:19 PM IST

पणजी, 29 नवंबर (भाषा) गोवा के राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि सभी 50 जिला पंचायतों के लिए 20 दिसंबर को चुनाव होंगे और मतगणना 22 दिसंबर को होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मेनिनो डिसूजा ने यहां चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “गोवा में सभी 50 जिला पंचायतों के लिए 20 दिसंबर को चुनाव होगा। नामाकंन पत्र एक दिसंबर से दाखिल किए जा सकते हैं।”

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ दिसंबर है और नामांकन पत्रों की जांच 10 दिसंबर को की जाएगी।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन