(Foldable iPhone/ Image Credit: Screengrab)
Foldable iPhone: आईफोन के शौकीनों के लिए यह साल काफी खास माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस सितंबर में कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra लॉन्च कर सकते हैं। कंपनी इस डिवाइस को लेकर पूरी ताकत से काम कर रही है। ताकि इसे एक बड़ा प्रीमियम प्रोडक्ट बनाया जा सके।
हालांकि, एक नई रिपोर्ट ने यूजर्स की उम्मीदों को थोड़ा कम कर दिया है। बताया जा रहा है कि भले ही iPhone Ultra को सितंबर में लॉन्च कर दिया जाए, लेकिन इसकी बिक्री तुरंत शुरू नहीं होगी। यानी ग्राहक को खरीदने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि लॉन्च और बिक्री के बीच गैप रह सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस देरी की सबसे बड़ी वजह सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। फोल्डेबल फोन की टेक्नोलॉजी काफी जटिल होती है और इसके पार्ट्स का प्रोडक्शन आसान नहीं होता। इसी वजह से ऐप्पल पहले इसकी सप्लाई और डिमांड को संतुलित करना चाहता है। ताकि बड़े पैमाने पर बिक्री शुरू किया जा सके।
यह पहली बार नहीं होगा जब ऐप्पल किसी बड़े मॉडल की बिक्री लॉन्च के बाद देर से शुरू करे। iPhone X के समय भी ऐसा देखा गया था। जब फेस आईडी और एज-टू-एज डिस्प्ले जैसे नए फीचर्स के कारण इसकी उपलब्धता बाकी मॉडलों से बाद में शुरू हुई थी। इसलिए कंपनी का यह तरीका नया नहीं है।
iPhone Ultra में 7.8 इंच का फोल्डेबल मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसमें नया A20 Pro चिपसेट, 48MP डुअल कैमरा और बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये तक हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है।