(iPhone 20 Series/ Image Credit: Screengrab)
iPhone 20 Series: एप्पल अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 की तैयारी कर रहा है। लेकिन इसी बीच कंपनी के फ्यूचर प्रीमियम फोन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। हाल ही में सामने आए रेंडर और लीक्स के बाद कथित iPhone 20 को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फोन एप्पल की 20वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च हो सकता है।
लीक्स के अनुसार, iPhone 20 में लगभग पूरी तरह बेजल-लेस स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसका मतलब है कि डिस्प्ले चारों तरफ किनारों तक फैली होगी। इसमें फेस आईडी सिस्टम और फ्रंट कैमरा को डिस्प्ले के नीचे फिट करने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा Dynamic Island डिजाइन पूरी तरह खत्म हो सकता है।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस फोन में कई बड़े डिजाइन बदलाव कर सकता है। इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले शामिल हो सकता है। जिसमें स्क्रीन चारों किनारों से हल्का कर्व दिखेगा। साथ ही अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी और कैमरा तकनीक भी जोड़ी जा सकती है। जिससे स्क्रीन और ज्यादा क्लीन और फुल व्यू लगेगी।
एक और बड़ी चर्चा यह है कि एप्पल भविष्य में अपने फोन से फिजिकल बटन भी हटा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि एप्पल पुराने ट्रेंड को फॉलो करते हुए नामकरण में बड़ा बदलाव कर सकता है और सीधे iPhone 20 लॉन्च कर सकता है। फिलहाल यह सभी जानकारी लीक्स और अनुमान पर आधारित है।