(Oppo Find X9 Ultra Sale Start/ Image Credit: Oppo)
नई दिल्ली: Oppo Find X9 Ultra Sale Start: हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Find X9 Ultra की भारत में आज से पहले सेल शुरू हो गई है। यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में आता है और खास तौर पर फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,96.999 रुपये रखी गई है। हालांकि पहली सेल के दौरान कंपनी बैंक ऑफर्स भी दे रही है। जिससे यह फोन और सस्ता मिल सकता है।
कंपनी इस मॉडल पर HDFC, ICICI और SBI बैंक कार्ड्स पर 16,999 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद ग्राहक इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart और Oppo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। फोन दो प्रीमियम कलर विकल्प Canyon Orange और Tundra Umber में आता है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है जो बेहद शार्प और स्टेबल फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके साथ 200MP टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP पेरिस्कोप लेंस 10x ऑप्टिकल जूम और Sensor Shift Stabilization के साथ आता है। 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा ग्रुप और लैंडस्केप फोटो के लिए दिया गया है। जबकि 50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाता है।
फोन में 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट देखने को मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है। इसके साथ 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और इसमें AI फीचर्स जैसे AI Mind Space, AI Translation और AI Recording भी दिए गए हैं।
इस स्मार्टफोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक बैकअप देती है। इसमें 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 और मजबूत थर्मल कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जो ओवरहीटिंग को रोकता है और परफॉर्मेंस को स्थिर रखता है।