Oppo K14x 5G Launched: Oppo का नया सस्ता 5G फोन लॉन्च! 6500mAh की दमदार बैटरी और कमाल के फीचर्स के साथ कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Ads

Oppo K14x 5G Launched: Oppo ने K14x 5G का नया 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है। यह खासतौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बनाया गया है। इसमें 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है और यह Flipkart पर दो कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है।

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 03:34 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 03:45 PM IST

(Oppo K14x 5G Launched/ Image Credit: Oppo)

HIGHLIGHTS
  • Oppo K14x 5G का नया 4GB + 64GB वेरिएंट लॉन्च।
  • नए मॉडल की कीमत ₹12,999 तय की गई।
  • फोन में 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग।

नई दिल्ली: Oppo K14x 5G Launched In India कंपनी ने Oppo K14x 5G को पिछले महीने फरवरी में लॉन्च किया था और अब इसका नया बेस वेरिएंट भी बाजार में पेश कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को अब 4GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प में भी उपलब्ध करा दिया है। इस नए वेरिएंट को खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है।

कीमत और ऑफर्स की जानकारी

भारत में इस नए वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए थे, जिनकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही तीन महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर Icy Blue और Prism Violet रंगों में खरीदा जा सकता है।

किससे होगा मुकाबला?

20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में इस फोन को कई कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलती है। इस कीमत में realme P4x 5G, Nothing Phone 2 Pro, Motorola G86 Power 5G और vivo T4x 5G जैसे स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास इस रेंज में कई विकल्प मौजूद है। हालांकि Oppo का यह फोन अपनी बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग के कारण दूसरों से अलग बनाती है।

फोन के प्रमुख फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है और इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट कौन सा है?

कंपनी ने इस फोन का नया 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है।

इस स्मार्टफोन की कीमत कितनी है?

नए वेरिएंट की कीमत ₹12,999 रखी गई है।

यह फोन कहां से खरीदा जा सकता है?

इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है।

फोन में बैटरी और चार्जिंग कैसी है?

इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।