iPhone 18 Leaks: Apple ने अभी पर्दा भी नहीं उठाया और iPhone 18 के राज हो गए लीक! जानिए कौन-कौन से फीचर्स ने बढ़ा दी फैंस की बेचैनी
iPhone 18 Leaks: Apple ने अभी तक iPhone 18 सीरीज के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, इस अपकमिंग सीरीज को लेकर लगातार लीक और रिपोर्ट्स सामने आ रही है। इन लीक में फोन के फीचर्स, प्रोसेसर और संभावित बदलावों से जुड़ी जानकारियां सामने आने का दावा किया जा रहा है।
(iphone 18 Leaks/ Image Credit: Screengrab)
- iPhone 18 सीरीज को लेकर नई लीक रिपोर्ट्स सामने आईं।
- A20 चिप से मिल सकता है बेहतर परफॉर्मेंस।
- Pro मॉडल में 12GB RAM मिलने की चर्चा।
नई दिल्ली: iPhone 18 Leaks: Apple के नए iPhone 18 सीरीज को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह बनी हुई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस सीरीज से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स (iPhone 18 Leaks) में लॉन्च टाइमलाइन, प्रोसेसर, कैमरा और डिजाइन से जुड़े कई दावे किए जा रहे हैं। इन रिपोर्ट्स की पुष्टि Apple ने नहीं की है। इसलिए इन्हें संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जा रहा है।
iPhone 18 Pro पहले और स्टैंडर्ड मॉडल बाद में हो सकते हैं लॉन्च
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपनी लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव (iPhone 18 Leaks) कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। इसी दौरान Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो Pro और नॉन-Pro मॉडल अलग-अलग समय पर लॉन्च करने की यह Apple की नई रणनीति होगी।
A20 चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस और बेहतर AI क्षमता
iPhone 18 सीरीज में सबसे बड़ा अपग्रेड नए प्रोसेसर के रूप में देखने को मिल सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pro मॉडल में A20 Pro चिप और अन्य मॉडल में A20 चिप दी जा सकती है। यह चिप 2nm तकनीक पर आधारित हो सकती है। इससे फोन की स्पीड, बैटरी एफिशिएंसी और AI फीचर्स की क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है। नए प्रोसेसर की मदद से गेमिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव भी बेहतर हो सकता है।
कैमरा और डिस्प्ले में बड़े बदलाव की उम्मीद
iPhone 18 Pro मॉडल के कैमरा सिस्टम में भी बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा मिल सकता है जिससे अलग-अलग लाइट कंडीशन में बेहतर फोटो क्लिक की जा सकेगी। इसके अलावा कम रोशनी में फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट मोड में सुधार देखने को मिल सकता है। फोन में नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और बेहतर बैटरी पर भी काम किए जाने की उम्मीद है।
संभावित कीमत को लेकर भी चर्चा
कुछ लीक रिपोर्ट्स (iPhone 18 Leaks) में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro में 12GB RAM दी जा सकती है जिससे Apple Intelligence के एडवांस फीचर्स को बेहतर सपोर्ट मिल सकेगा। इसके अलावा Dynamic Island को छोटा करने की बात भी सामने आई है। कीमत की बात करें तो Apple ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन नए हार्डवेयर और बढ़ती लागत के कारण Pro मॉडल की कीमत ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Phone Battery Drain Quickly: फोन की बैटरी अचानक गिरने लगी है? Google के ये Apps चुपके-चुपके चूस रहे हैं बैटरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
- Study Leave New Rule: इस तरह की छुट्टियों पर अब नहीं कटेगा वेतन, DA-HRA का भी मिलता रहेगा लाभ, सरकार ने पहले के नियमों में किया बदलाव
- Datia Assembly by-election Polling: दतिया उप-चुनाव के लिए मतदान जारी.. पॉलिंग बूथ पर उमड़ रही मतदाताओं की भीड़, जानें दोपहर 3 बजे तक कितना फ़ीसदी मतदान

Facebook


