Whatsapp New Feature: वॉट्सऐप यूजर्स की हुई मौज ही मौज! अब चैट करने में आएगा और भी मजा, जानें कैसे?

Whatsapp New Feature Voice chat: वॉट्सऐप ने अपना एक धमाकेदार फीचर वॉइस-चैट को रोलआउट कर दिया है। जानिए कैसे जुड़े वॉट्सऐप वॉयस चैट ग्रुप से

Whatsapp New Feature: वॉट्सऐप यूजर्स की हुई मौज ही मौज! अब चैट करने में आएगा और भी मजा, जानें कैसे?

WhatsApp Screenshot Blocking-Profile Photo Feature

Modified Date: November 18, 2023 / 12:44 pm IST
Published Date: November 18, 2023 12:42 pm IST

Whatsapp New Feature Voice chat : नई दिल्ली। वॉट्सऐप ने अपना एक धमाकेदार फीचर वॉइस-चैट को रोलआउट कर दिया है। अब यूजर्स इस नए फीचर को मजेदार तरीकों से बातचीत कर सकते हैं। वॉट्सऐप यूजर्स को चैट करने में और भी आसानी होगी और मजा आएगा। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने यूजर को बेहतर सुविधा देने के लिए यह फीचर बड़े ग्रुप में चैटिंग करने के लिए तैयार किया है। ये फीचर वॉट्सऐप के उन ग्रुप में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिनमें कम से कम 33 और अधिकतम 128 लोग जुड़े होंगे।

Read more: HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

आपको जानकारी दे दें कि वॉट्सऐप ने हाल ही में इसे बीटा यूजर्स के लिए वॉइस-चैट फीचर रोल आउट किया था, लेकिन अब इसे एंड्रॉयड और ios यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह एक तरह का वॉइस कॉलिंग फीचर है, इसकी मदद से वॉट्सऐप ग्रुप में आसानी से लोग आपस में बेहतर ढंग से कम्युनिकेट कर सकेंगे।

जानिए कैसे जुड़े वॉट्सऐप वॉयस चैट ग्रुप से

  • वह ग्रुप चैट खोलें जहां आप वॉयस चैट शुरू करना चाहते हैं।
  • स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में फोन आइकन टैप करें।
  • वॉइस चैट प्रारंभ करें टैप करें।

Read more: Assistant Professor Bharti 2023 : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी बंपर सैलरी, आज ही है लास्ट डेट, जल्दी करें आवेदन..

  • समूह के सदस्यों को वॉयस चैट में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने वाली एक पुश अधिसूचना प्राप्त होगी।
  • आप स्क्रीन के नीचे बैनर पर देख सकते हैं कि वॉइस चैट में कौन शामिल हुआ है।
  • वॉइस चैट छोड़ने के लिए, बस रेड क्रॉस बटन पर टैप करें।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में