Awarapan 2 Box Office Collection/ Image Credit: therealemraan Instagram
Awarapan 2 Box Office Collection: मुंबई: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया। इमरान हाशमी की फिल्म ने नी देओल की बंटवारा 1947 के साथ कड़ा मुकाबला होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। इतना ही नहीं फिल्म ने पहले दिन ही इसने अपना आधे से ज्यादा बजट भी वसूल कर डाला है। अब ये दूसरे दिन हिट भी हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म आवारापन 2007 में रिलीज हुई थी, लेकिन इसका म्यूजिक और कहानी आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। इसी का फायदा ‘आवारापन 2’ को मिला है। धुआंधार एडवांस बुकिंग के बाद इसे ओपनिंग डे पर खूब ऑडियंस मिला और इसी के साथ सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने 21.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की। (Awarapan 2 Box Office Collection) वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 25.80 करोड़ रुपए रहा है। जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 27.80 करोड़ से ओपनिंग की है।
Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 की लागत 30 करोड़ बताई जा रही है। ऐसे में भारत में फिल्म ने 21.50 करोड़ की नेट कमाई कर अपनी 70 फीसदी लागत पहले ही दिन वूसल कर बड़ा कमाल कर दिया है। अब ये बॉक्स ऑफिस पर सफल होने से कुछ ही करोड़ दूर है। 9 करोड़ और कमाते ही ये अपनी पूरी लागत वसूल कर लेगी और दूसरे दिन हर हाल में ‘आवारापन 2’ इस आंकड़े को पार कर जाएगी। इसी के साथ कई सालों से एक अदद हिट के लिए तरस रहे इमरान हाशमी के करियर के लिए वाकई ये फिल्म संजीवीनी साबित होगी।
वहीं अब दूसरे दिन 15 अगस्त को इसकी कमाई में बंपर तेजी आने की उम्मीद है और अगर दूसरे दिन भी ये 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा उठाते हुए 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है तो ये फिल्म दो दिन में ही हिट का टैग हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। (Awarapan 2 Box Office Collection) यहां बता दें कि किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए अपने बजट से दुगना कमाना होता है. देखने वाली बात होगी कि दूसरे दिन ‘आवारापन 2’ कितनी कमाई करती है।
इन्हें भी पढ़ें:-