न्यूयाॅर्क में लगा बाॅलीवुड सितारों का मेला, आइफा में मचाएंगे धमाल
न्यूयाॅर्क में लगा बाॅलीवुड सितारों का मेला, आइफा में मचाएंगे धमाल
हालही में मुंबई एयरपोर्ट्स पर बिग स्टार्स को देखा गया….जहां सलमान खान…कटरीना कैफ….सोनाक्षी सिंहा शिल्पा-राज शाहिद-मीरा समेत कई स्टार्स न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं…तो कुछ अभी ज्वाइन करने वाले हैं वैसे एक साथ एक जगह जब बिग स्टार्स हों तो धमाल तो बनता है आईफा में भी इस बार कुछ ऐसा ही हंगमा होने वाला है…जहां सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन अपनी धाकड़ परफॉर्मेंस से धमाल मचाने वाले हैं। तो कटरीना कैफ सलमान खान के साथ मिलकर इस बार डांस का तड़का लगाएंगी… अजी कटरीना तो अपना बर्थडे भी न्यूयॉर्क में सैलिब्रेट करने वाली हैं… हालही में कटरीना ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
जहां कई स्टार्स न्यूयॉर्क में आईफा अवार्ड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं तो वहीं कुछ स्टार्स ने अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बना ली है…सुना है प्रियंका चोपड़ा आइफा में शामिल नहीं होंगी….वो मुंबई में रहकर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं….वहीं आमिर खान किसी अवॉर्ड फंक्शन में जाते नहीं…तो आईफा से भी वो गायब रहेंगे।
इसी के साथ कंगना रनौत, अक्षय कुमार भी आईफा में नजर नहीं आएंगे..वैसे आईफा से चल रहे विवाद के चलते अमिताभ बच्चन और ऐशवर्या राय बच्चन भी गायब रहेंगी…तो वहीं करीना कपूर के बेटे तैमूर छोटे हैं तो वो उन्हें लेकर नहीं जाएंगी।
वैसे जहां धमाल होगा….तो वहां बवाल भी होता है और इन स्टार्स के बीच धमाल के साथ बवाल ना हो…ये तो हो ही नहीं सकता है…वैसे इस बार आईफा अवॉर्ड 2017 को सैफ अली खान और करण जौहर मिलकर होस्ट और ऑडियन्स को रोस्ट करने वाले हैं।

Facebook


