दीपिका एशिया की मोस्ट सेक्सियस्ट वुमन, प्रियंका दुसरे पर तो कटरीना का नंबर 7वां 

दीपिका एशिया की मोस्ट सेक्सियस्ट वुमन, प्रियंका दुसरे पर तो कटरीना का नंबर 7वां 

दीपिका एशिया की मोस्ट सेक्सियस्ट वुमन, प्रियंका दुसरे पर तो कटरीना का नंबर 7वां 
Modified Date: December 3, 2022 / 11:12 pm IST
Published Date: December 3, 2022 11:12 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों इंटरनेशनल प्लेटफॉम पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं…जहां कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने कईओं की नींद उड़ा दी थी…तो वहीं फिल्म राब्ता में उनका हॉट एंड सिजलिंग आइटम नंबर कौन भूल सकता है…जिसमें उनकी सेक्सी मूव्स देखते ही बन रहे थे…वहीं आज कल वो रणवीर सिंह के साथ अपनी लव कैमेस्ट्री को लेकर चर्चाओं में हैं…जिन्हें लेकर रोज नई गॉसिप्स आती रहती हैं…वहीं फैन्स अपनी मस्तानी की अगली फिल्म पद्मावती की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं….जिसमें दीपिका रानी पद्मावती के रोल मे नजर आएंगी…अब वो इसमें कितनी खूबसूरत लगने वाली हैं….इसका अंदाजा तो आप उनकी पिछली हीस्टोरिकल फिल्म बाजीराव मस्तानी देखकर ही लगा सकते हैं…जिसमें उन्होंने अपनी सादगी और खूबसूरती से हर किसी को मदहोश दिया था…और वो अब भी बरकार है…उसी का नतीजा है कि दीपिका ने बॉलीवुड की तमाम ब्यूटी क्वीन को हराकर खूबसूरती का खिताब अपने नाम कर लिया है।

दीपिका-रणवीर कर रहे पब्लिसिटी स्टंट, नहीं करेंगे शादी

सोर्सेस की मानें तो दीपिका के सिर को इस वर्ष एशिया की मोस्ट सेक्सियस्ट वुमन 2017 का खिताब मिला है। ये क्राउन दीपिका को मिला है अपनी टफ कॉमप्टिटर प्रियंका चोपड़ा को हराकर…जी हां दीपिका दूसरी बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमन बन गई हैं। टॉप टेन में उन्होंने पहली पॉजिशन हासिल की है…साल 2016 में दीपिका ने प्रियंका चोपड़ा को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था….आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका बीते चार सालों से इस खिताब पर कब्जा जमाए हुईं थी…लेकिन बीते साल दीपिका को एशिया की सेक्सिएस्ट वुमन का टाइटल दिया गया…और इस साल भी दीपिका अपने ताज को बचाने में कामयाब रही हैं।

दीपिका-रणवीर का इंटीमेट वीडियो वायरल, संजय लीला भंसाली हुए नाराज

वैसे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा ही हैं…आपको बता दें कि इस वार्षिक लिस्ट को ब्रिटेन के न्यूजपेपर ईस्टर्न आई ने पब्लिश किया है। जिसमें दीपिका पहले नंबर पर आई हैं। इस लिस्ट में दीपिका के अलावा और स्टार्स भी हैं। दीपिका के बाद प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहीं…तो वहीं, टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा तीसरे नंबर पर है जो इन दिनों खबरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं…और आलिया भट्ट पांचवें नंबर पर रहीं।

कटरीना ने दीपिका को इस फिल्म से किया आउट

इसके अलावा छठवें नंबर पर टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी, सातवें नंबर पर कटरीना कैफ, आठवें नंबर पर सोनम कपूर, नौवें नंबर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और आखिरकार दसवें नंबर पर गौहर खान रही हैं। लेकिन तमाम हसीनाओं को पीछे छोड़ते हुए दीपिका हैं नंबर वन पर है। 

 


लेखक के बारे में