दीपिका को मिल सकता है पहला इंटरनेशनल आवार्ड….

दीपिका को मिल सकता है पहला इंटरनेशनल आवार्ड....

दीपिका को मिल सकता है पहला इंटरनेशनल आवार्ड….
Modified Date: December 4, 2022 / 02:39 am IST
Published Date: December 4, 2022 2:39 am IST

 

अब तक इंटरनेशनल प्लेट फॉम पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जादू चलता आया है…लेकिन धीरे धीरे अब एक मौका दीपिका पादुकोण के हाथों भी लगा है… भले ही दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रीपल एक्स रिटर्न आॅफ जेन्डरकेज  ने बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल ना मचाया हो… लेकिन फिल्म में उनके एक्शन अंदाज को सभी ने  खूब पसंद किया था….खबरें ये भी है कि वो उसके सीक्वल में भी नजर आ सकती हैं…इतना ही नहीं अब तो दीपिका को इस फिल्म के लिए एक इंटरनेशनल अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है…जी हां खबरों की मानें तो Teen Choice Awards 2017 के लिए दीपिका की हॉलीवुड फिल्म को नॉमिनेट किया गया है और दीपिका को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्शन एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है…और दीपिका कड़ा मुकाबला हॉलीवुड की सुपर वुमन वंडर वुमन के साथ होने वाला है।

वहीं इस फिल्म  को भी TEEN ने बेस्ट एक्शन मूवी अवार्ड के लिए नोमिनेट किया है….अब दीपिका के फैन्स उन्हे वोटिंग करके जीत के मुकाम पर पहुंचा सकते हैं… अगर दीपिका जीतती हैं तो उनकी छोली में पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड आएगा… जो उनके हॉलीवुड करियर को ग्रूम करने में मदद कर सकता है….फिल्हाल तो दीपिका अपनी बॉलीवुड फिल्म पद्मावती की शूटिंग में बिजी हैं साथ ही उन्होंने अपने लिए नया स्पाफ भी रखा है ताकि वो उनकी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद कर सकें…तो दीपिका के तमाम फैन्स को उन्हें जीतने के लिए ढेर सारे वोट करने पढ़ेंगे…वैसे इसके पहले बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने नाम कई इंटरनेशनल अवार्ड कर चुकी हैं..अब देखना ये है कि क्या वाकई दीपिका अपनी फिल्म के लिए Teen Choice Awards 2017  अपने नाम कर पाती हैं या नहीं।

 


लेखक के बारे में