प्रभास की नई फिल्म ‘सालार’ का भयंकर क्रेज, टीजर ने बना दिया अनोखा रिकॉर्ड…
प्रभास की नई फिल्म 'सालार' का भयंकर क्रेज, टीजर ने बना दिया अनोखा रिकॉर्ड : Fierce craze of Prabhas' new film 'Salaar', teaser creates unique
मुंबई । रिबेल स्टार प्रभास की फिल्म सालार का टीजर आज रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही प्रभास की ये फिल्म पूरे देश में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। आज सुबह 5 बजकर 12 मिनट में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में प्रभास का फुल ऑन एक्शन अवतार दिखने को मिल रहा है। 18 घंटे के भीतर फिल्म को 72 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। सालार पहली ऐसी फिल्म बन गई है। जिसने 18 घंटे के भीतर इतने व्यूज प्राप्त कर लिए है। इससे पहले यश की फिल्म केजीएफ 2 के टीजर ने यह कारनामा किया था। केजीएफ 2 के टीजर ने 24 घंटे के भीतर 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज प्राप्त कर लिए थे।
यह भी पढ़े : शिंदे गुट के कई विधायक शिवसेना (यूबीटी) के संपर्क में, संजय राउत का बड़ा दावा
सालार 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर अगस्त महीने के लास्ट सप्ताह में आएगा। सालार एक प्योर एक्शन मूवी होने वाली है। जिसका डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है। प्रशांत इससे पहले उग्रम और केजीएफ जैसी हार्डकोर एक्शन फिल्म बना चुके है। मलयाली सुपरस्टार पृथ्वीराज फिल्म में मेन विलेन का रोल प्लें करेंगे। वहीं जगपति बाबू भी इस फिल्म में बतौर खलनायक दिखेंगे। प्रभास इस फिल्म में श्रुति हासन के साथ रोमांस करेंगे।
यह भी पढ़े : कल रायपुर आएंगे पीएम मोदी, टीएस सिंहदेव बोले – उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ता…

Facebook


