ये इमारत मेरे लिए राम मंदिर है, जिसे बाबर की सेना ने तोड़ दिया’.. बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना का बयान

Ads

ये इमारत मेरे लिए राम मंदिर है, जिसे बाबर की सेना ने तोड़ दिया'.. बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना का बयान

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 07:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच कहासुनी के बीत बीएमसी ने कंगना के बंगले पर बुलडोजर चला दिया है। बीएमसी ने बंगले को अवैध निर्माण करार दिया है। 

पढ़ें- मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, 44 की मौत, 6 को बचाया गया

बीएमसी की इस कार्रवाई को लेकर कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया। कंगना ने कहा है कि बाबर की सेना मेरे राम मंदिर जैसे दफ्तर को तोड़ रही है। 

पढ़ें- करीब 90 हजार नए कोरोना पॉजिटिव के साथ देश में संक्र..

कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बीएससी कर्मचारियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की फोटोज शेयर की। इन फोटोज को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- ‘पाकिस्तान… #लोकतंत्र की हत्या’ आपको बता दें कि बीएमसी ने कंगना रनौत के मुंबई के ऑफिस पर नया नोटिस लगाया है।

पढ़ें- भाजपा नेता के होटल से सेक्स रैकेट का खुलासा, मजबूर लड़कियों पर दबाव…

इस नोटिस में कंगना रनौत के ऑफिस को अवैध निर्माण करार दिया है और इसे गिराए जाने का ऐलान किया था।