Mallika Sherawat News/Image Credit: Mallika Sherawat Instagram
Mallika Sherawat News: मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्ख़ियों में आ गई है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की चर्चा हो रही है। दरअसल, मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, (Mallika Sherawat News) जिसमें वो एक्टर विजय राज और डायरेक्टर राज शांडिल्या के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। मल्लिका इन तस्वीरों में काफी ज्यादा खुश नजर आई थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, हंसी, सिनेमा और ढेर सारी खुशी।
मल्लिका ने आगे लिखा कि, जब आप उन लोगों के साथ होते हैं जो सच में आपके लिए मायने रखते हैं, तो वो शाम बहुत खास बन जाती है। मेरे को-स्टार विजय राज बहुत खास हैं। मल्लिका ने विजय राज के लिए लिखा कि वो बहुत बुद्धिमान हैं। ये सिर्फ उनके काम में नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व में है। मेरे पसंदीदा डायरेक्टरों में से एक राज शांडिल्या। (Mallika Sherawat News) उनके वन लाइनर्स को नजरअंदाज करना नामुमकिन है, जो हर पल को और भी यादगार बना देते हैं। ऐसी शामों के लिए शुक्रगुजार हूं।
Mallika Sherawat News: फोटो में मल्लिका और विजय राज एक-दूसरे के करीब दिखे। एक्ट्रेस अपने हाथों में डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं। मल्लिका की रिंग देखकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है। एक यूजर ने X पर दोनों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि इनकी सगाई हो गई है। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये सिर्फ अच्छे को-एक्टर हैं।
remember them? they are engaged now 😭❤️ pic.twitter.com/1PgcfanAgk
— Yash Tiwari (@dryashtiwari) April 16, 2026
Mallika Sherawat News: मल्लिका या विजय राज की ओर से भी सगाई की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। (Mallika Sherawat News) इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। मल्लिका और विजय राज विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-