नई दिल्ली। #Abhisha रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में कई कंटेस्टेंट्स आए और गए। इनमें से कुछ के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिला, तो कुछ के बीच ऐसी बॉन्डिंग बनी। जो है अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी। इन दोनों की दोस्ती इतनी पसंद की जा रही है कि अब लोगों ने हैशटैग Abhisha बना दिया है।
Read More: पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी भीषण आग, बाइक पूरी तरह जलकर खाक, मची अफरातफरी
#Abhisha इनकी बॉन्डिंग दर्शकों को इतनी प्यारी लगती है कि उन्होंने दोनों के नाम से एक हैशटैग AbhiSha बना दिया है। फैंस इन दोनों को फिनाले तक देखना चाहते हैं। मगर लगता है कि ऐसा शायद ही मुमकिन हो। मनीषा रानी इस हफ्ते नॉमिनेट हुई हैं। मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान, दो ऐसे दोस्त हैं, जिन्होंने हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट किया है। दूसरा कोई शख्स अगर इनमें से किसी एक के बारे में कुछ बोल दे, तो वो लड़ने के लिए पहुंच जाते हैं। इनकी मस्ती-मजाक, रूठना-मनाना, नोंक-झोंक, सब दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
मनीषा रानी कहती हैं, ‘तुम तीनों (आशिका, एल्विश और अभिषेक) के साथ एक बॉन्ड है, लेकिन जो कनेक्शन तेरे (फुकरा) साथ है, जाहिर सी बात है पहले दिन से है। थोड़ा ज्यादा है। और बहुत ज्यादा बेस्टफ्रेंड बोल। फ्रेंड बोल। फ्रेंड का फ्रेंड बोल। भाई बोल। तेरे साथ ऐसा है, हम तुझे कभी तकलीफ में नहीं देख सकते हैं। मेरा वैसा वाला फीलिंग है कि तेरे लिए किसी से भी लड़ जाऊं। कुछ भी कर जाऊं। तेरे लिए जो छोटा-छोटा चीज हम करते हैं, वो इसलिए नहीं करते हैं.. पता है अगर हम खाएं और तू न खाए, तो मेरे से खाना भी नहीं खाया जाएगा, ऐसा वाला फीलिंग है।’ इसके बाद वो इमोशनल हो जाती हैं।
https://twitter.com/anayabananaxe/status/1683564235932983298?s=20