बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जादू हॉलीवुड पर सिर चढ़कर बोलता है हां ये अलग बात है कि उनका बेवॉच हॉलीवुड डेब्यू उतना शानदार नहीं रहा जितनी उनसे उम्मीद की जा रही थी… फिल्म को ना तो इंडिया में पसंद किया गया और ना विदेशों में…ऐसे में प्रियंका इंडिया लौट आई हैं और वो अपने फेवरेट डायरेक्टर के साथ मिलकर धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं ताकि उनका डूबता हुआ करियर एक बार फिर चमक उठे…खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने फिल्ममेकर्स संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है और वो उनकी फिल्म में रोल नहीं करने वाली बल्कि वो तो संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर हिन्दी फिल्म को कोप्रोड्यूसर करने की तैयारी कर रही हैं… जी हां सही सुना आपने मराठी फिल्म वेंटिलेटर से नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं प्रियंका पंजाबी फिल्म भी प्रोड्यूसर कर चुकी हैं और खबर है कि वो भंसाली के साथ मिलकर हिन्दी फिल्म को को-प्रोड्यूसर करना चाहती हैं सोर्सेस की मानें तो संजय प्रियंका मिलकर अमृता प्रीतम की लाइफ पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं….आपको बतादें कि अमृता प्रीतम एक पंजाबी साहित्य की मशहूर कवियत्री, उपन्यासकार और कहानीकारों में से एक हैं…अमृता के साहित्य को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी पसंद किया गया था…खबर है कि अमृता के प्रेमी गीतकार साहिर लुधियानवी का रोल शाहरुख खान निभा सकते हैं…हालांकि इस रोल के लिए अब तक कई बॉलीवुड एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है सबसे पहला नाम इरफान खान आया था कि वो साहिर लुधयानवी के रोल में काम करेंगे जिसके लिए वो काफी उत्साहित थे…फिर खबरों में अभिषेक बच्चन का नाम भी आया और वो तो इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेना चाहते थे….वो फ्री में रोल करने के लिए तैयार थे।
लेकिन अब शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा था…और हमे लगता नहीं है कि किंग खान प्रियंका के साथ ये फिल्म करने के लिए तैयार होंगे….वो इसलिए क्योंकि प्रियंका और शाहरुख के रिश्तों में फिल्म डॉन-2 की शूटिंग के दौरान मनमुटाव हुआ था जब इनके अफेयर के किस्से उड़े थे और शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने शाहरुख को प्रियंका के साथ काम करने पर पांबदी लगा दी थी उसी के बाद दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया।
लेकिन हो सकता है संजय लीला भंसाली शाहरुख को मना लें और वो प्रियंका के साथ काम करने के लिए तैयार हो जाएं…अगर ऐसा होता है तो अमृता प्रीतम और साहिर लुधयानवी की ये लव स्टोरी बेस्ड फिल्म को हिट करने से कोई नहीं रोक सकता।