तो सलमान बन जाएंगे बाॅलीवुड में लगातार सबसे ज्यादा हिट फिल्म देने वाले हीरो

तो सलमान बन जाएंगे बाॅलीवुड में लगातार सबसे ज्यादा हिट फिल्म देने वाले हीरो

तो सलमान बन जाएंगे बाॅलीवुड में लगातार सबसे ज्यादा हिट फिल्म देने वाले हीरो
Modified Date: December 4, 2022 / 04:37 am IST
Published Date: December 4, 2022 4:37 am IST

 

बॉलीवुड दबंग सलमान खान बीते 10 सालों से लगातार ईद के मौके पर फैन्स के लिए अपनी फिल्मों की ईदी लेकर आते हैं…और सुपरहिट हो जाते हैं…एक साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अपना खाता डॉयरेक्टर कबीर खान की फिल्म ट्बूयलाइट के जरिए खोला है… और ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके लिए इस साल की ईद मुबारक होने वाली हैं। ये सिलसिला उनकी फिल्म वॉन्टेड से शुरू हुआ था… जो ईद पर रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई। 

वहीं साल 2016 में सलमान खान की सुल्तान उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी…लेकिन क्या आपको पता है कि अगर सलमान खान की ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर सफलता का आयाम बनाती है उनकी 12 सुपरहिट हो…और फिर सलमान साल 2019 में राजेश खन्ना का वो रिकॉर्ड तोड़ेंगे जो आज तक बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है और ये रिकॉर्ड है लगातार सुपरहिट फिल्मों का…जी हां कहा जाता है कि राजेश खन्ना ने बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक 15 से ज्यादा फिल्में दी थी…जो सुपरहिट साबित हुईं और उनके इन्हें रिकॉर्ड को देखते हुए काका को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा गया था…आखिर स्टारडम क्या होती है….सुपरस्टार किसे कहते हैं सुपरस्टार के लिए दीवानगी की हदें क्या होती हैं।

इन सभी सवालों का जवाब हैं राजेश खन्ना…. उनके लिए फैन्स की दीवानगी ही थी जो उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस लगातार सफलता के शिखर पर थीं…और अब ऐसा ही कुछ स्टारडम सलमान खान के लिए देखा जा रहा…सलमान अब तक बैक टू बैक दस फिल्में दे चुकी हैं…वांडेट, बॉडीगार्ड, रेडी, दबंग, दबंग -2, किक, एक था टाइगर, प्रेम रतन थन पायो…बजरंगी भाईजान, सुल्तान…और अब ट्यूबलाइठ उनकी करीब 11वी फिल्म से जो बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है।

इतना ही नहीं क्रिस्मस पर सलमान खान अपनी 12 वी फिल्म टाइगर जिंदा है लेकर आएंगे…और इस फिल्म का इंतजार भी फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं….यानि राजेश खन्ना साहब की 15 सुपरहिट फिल्मों का रिकोर्ड तोड़ने के लिए सलमान खान बस तीन कदम दूर हैं…और ये रिकॉर्ड साल 2019 में टूट सकता है..हालांकि अभी वक्त है फिल्हाल सलमान ट्यूबलाइट बनकर फैन्स का दिल जीत रहे हैं।


लेखक के बारे में