Satluj OTT: रिलीज के 48 घंटे बाद ही ओटीटी से हटाई गई ‘सतलुज’, आखिर क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला? दिलजीत दोसांझ का छलका दर्द!
Satluj OTT: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सतलुज' ओटीटी पर रिलीज होने के सिर्फ 48 घंटे बाद ही हटा दी गई है। इस अचानक फैसले से फैंस हैरान हैं। अब इस मामले पर दिलजीत दोासांझ का रिएक्शन भी सामने आया है।
(Satluj OTT/ Image Credit: X)
- दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ ओटीटी से 48 घंटे में हटाई गई।
- फिल्म को पहले ZEE5 पर रिलीज किया गया था।
- भारत में उपलब्धता बंद, विदेशों में देखने की सुविधा जारी।
नई दिल्ली: Satluj OTT: पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘सतलुज’ (पंजाब 95) एक बार फिर चर्चा में है। यह फिल्म लगभग तीन साल के लंबे इंतजार के बाद हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की गई थी। रिलीज के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन सिर्फ 48 घंटे बाद ही इसे OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
48 घंटे में हटने से मचा विवाद
फिल्म को ओटीटी पर बहुत कम समय के लिए उपलब्ध कराने के बाद इसे अचानक हटा दिया गया। ZEE5 की ओर से जानकारी दी गई कि भारत में यह फिल्म अब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि विदेशों में दर्शक इसे देख सकते हैं। इस फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं और सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है।
दिलजीत दोसांझ का पहला रिएक्शन
फिल्म के ओटीटी से हटने के बाद दिलजीत दोसांझ की टीम की ओर से इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा किया गया। इसमें लिखा गया कि ‘यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।’ दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्हें इस तरह के बदलाव की पहले से उम्मीद थी और वे इस स्थिति को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कई लोगों ने फिल्म पहले ही डाउनलोड कर ली थी।
थिएटर रिलीज में आई थी मुश्किलें
‘सतलुज’ को लेकर मेकर्स लंबे समय से थिएटर रिलीज की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद मजबूरी में फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। हालांकि रिलीज के तुरंत बाद इसे हटाने के फैसले ने फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है और दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म की कहानी क्या है?
‘सतलुज’ फिल्म पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। उन्होंने अपने संघर्ष के जरिए उन मामलों को उजागर किया था, जिनमें आतंकवाद के नाम पर निर्दोष लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए गए थे। फिल्म उनके साहस और संघर्ष की कहानी को दिखाती है और समाज में न्याय और मानवाधिकारों पर सवाल उठाती है।
Satluj may have paused. But the conversation it started hasn’t.
Thank you for the incredible love.
We hope to bring it back soon.#Satluj pic.twitter.com/Ox3MZIBvlT— ZEE5Official (@ZEE5India) July 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर आज महामंथन! क्या कर्मचारियों की किस्मत बदलने वाला है आज का एजेंडा? जानें यहां
- Mumbai Semi-Goverment Office Closed : राजधानी में बारिश के रेड अलर्ट के बीच सरकार का बड़ा फैसला! ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, Work From Home की सलाह
- Mathura Murder Case: भाभी से सेक्स करता था भाई… इस एक शक ने बना दिया कातिल, भाई ने भाई को दी खौफनाक मौत

Facebook


