Stree 2 Box Office Collection
नई दिल्ली : Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ‘स्त्री 2’ ने दूसरे शनिवार को 33.80 करोड़ की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। स्त्री 2 ने ‘गदर 2’ (31.07 करोड़), ‘जवान’ (30.10 करोड़), ‘बाहुबली 2’ हिंदी (26.50 करोड़), ‘द कश्मीर फाइल्स’ (24.80 करोड़), ‘पठान’ (22.50 करोड़), और ‘केजीएफ 2’ हिंदी (18.25 करोड़) की दूसरी शनिवार की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें : अधिकारी पति पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- शराब के नशे में ऐसी ऐसी…
Stree 2 Box Office Collection: अब ‘स्त्री 2’ 400 करोड़ के माइलस्टोन को रविवार या सोमवार तक पार करने के लिए तैयार है। फिल्म की तेजी और दर्शकों के अपार समर्थन को देखते हुए यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगाी। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 19.30 करोड़ और शनिवार को 33.80 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब तक 360.90 करोड़ हो चुकी है।