‘पृथ्वीराज’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन, मेकर्स के उड़े होश

Ads

The second trailer of 'Prithviraj' released, the fans gave such a reaction : सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म को एक साथ तमिल तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जा रहा है...

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 02:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म को एक साथ तमिल तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जा रहा है। यह पहली बार होगा की खिलाड़ी कुमार की फिल्म को इतनी सारी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Read More: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर मिलेगी छूट, बस करना होगा ये काम 

दो सप्ताह पहले फिल्म का ट्रेलर एक साथ कई भाषा में रिलीज किया गया था। जिसने यूट्यूब पर तो रिकॉर्ड के झंडे गाढ़े लेकिन पब्लिक ने अक्षय को ट्रोल करना शुरु कर दिया। पृथ्वीराज में अक्षय का हाव भाव उनकी रेगुलर फिल्म की तरह ही लग रहा था। जिसके कारण फैंस ने उन्हें पृथ्वीराज के रुप में ज्यादा पसंद नहीं किया।

Read More: 50 lakh Loot Case in raipur: 50 लाख रुपए लूट के आरोपी ने किया सरेंडर, गिरफ्तार करने IBC24 ऑफिस पहुंची पुलिस

मेकर्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए आज ‘हिंदुस्तान का शेर’ नाम से पृथ्वीराज का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया। जो कई मामलों में फिल्म के लिए रामबाण साबित हो सकता है। पहले ट्रेलर के मुकाबले ‘हिंदुस्तान का शेर’ काफी ज्यादा इंप्रेसिव लग रहा है। अक्षय कुमार के साथ संजय और मानुषी का कॉमबिनेशन फैंस का दिल जीत रहा है। दूसरा ट्रेलर पृथ्वीराज के शौर्य और साहस को दिखाने में कामयाब होता नजर आ रहा हैं। दूसरे ट्रेलर ने फिल्म का बज डबल कर दिया है।

Read More: दीदी के देवर के साथ इश्क लड़ा बैठी युवती, शादी के दूसरे ही दिन युवक कर गया कांड, दोनों पकड़ाए थे आपत्तिजनक हालत में