मुंबई । Highest grossing Hindi movies 2023 साल 2023 हिंदी फिल्मों के लिए कुछ खास साबित नहीं हो रहा है। 2022 की तरह 2023 में भी बड़े बड़े सुपरस्टार की फिल्में हिट का टैग लेने के लिए स्ट्रगल कर रही है। शाहरुख खान की पठान इस मामले में अपवाद है। किंग खान की इस फिल्म ने कमाई के मामले में ढेर सारे रिकॉर्ड सेट किए है। आज हम आपको साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों के बारें में बताएंगे। इस खबर में हम केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारें में बात करेंगे। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की चर्चा इस खबर में हम नहीं कर रहे है।
पठान : शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान सही मायने में एसआरके के लिए कमबैक फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने ना सिर्फ किंग खान का कमबैक कराया बल्कि नंबर वन बॉलीवुड हीरो का ताज फिर से शाहरुख को पहना दिया। पठान ने इंडिया से 543 करोड़ का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़े : Samsung ने उड़ा दी Google की नींद, इस दिन लॉन्च कर रहा 2 और फोल्डेबल स्मार्टफोन
द केरल स्टोरी : अदा शर्मा की नई फिल्म द केरल स्टोरी सिनेमाघरो में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक इंडिया से 156 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। द केरल स्टोरी आराम से 200 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन करने वाली है।
तू झूट्ठी मैं मक्कार : रणबीर कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म तू झूट्ठी मैं मक्कार साल 2023 की दूसरे हिट फिल्म साबित हुई। फिल्म को 100 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया है। फिल्म ने इंडिया से 146 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़े : महिलाओं के निकली लिए बंपर वैकेंसी, आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन बाकी, मिलेगी मोटी सैलेरी
किसी का भाई किसी की जान : सलमान खान का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। ईद के मौके पर सलमान ने किसी का भाई किसी की जान नाम की फिल्म रिलीज की। जिसने इंडिया से ले दे के 110 करोड़ का कलेक्शन किया है।
भोला : अजय देवगन की इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन भोला बॉक्स ऑफिस में अपना जादू नहीं दिखा पाई। साउथ की रीमेक करना अजय को भारी पड़ गया है। भोला ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से कुल 98 करोड़ का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़े : चीनी नौका के डूबने से 39 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चीन ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद