जब अमिताभ बच्चन को रणवीर सिंह पर आया गुस्सा

Ads

जब अमिताभ बच्चन को रणवीर सिंह पर आया गुस्सा

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 02:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

 

अमिताभ बच्चन.. बॉलीवुड के शहंशाह.. बॉलीवुड के मेगास्टार… जो जहाँ खड़े होते हैं.. लाइन वहीँ से शुरू होती है.. जी हाँ कुछ ऐसा अंदाज रहा है अमिताभ बच्चन का… फिल्मों में ज्यादातर वो एंग्री यंग मैन के किरदार में ही नजर आए हैं। लेकिन अपने इस अंदाज से ठीक उलट वो वो रियल लाइफ में काफी कूल… काफी खुशमिजाज के हैं… जो खुद भी खुश रहतें हैं.. और सबको खुश भी रखतें हैं.. और गुस्से से तो उनका दूर दूर तक कोई वास्ता कहीं नजर नहीं आता… ओर जनाब इन दिनों न जाने क्या हो गया है बिग बी को … उनके नाक में गुस्सा ही बैठा रहता है…  उन्हें कभी भी कहीं भी गुस्सा आ जाता है…और ये हम ऐसे ही नहीं कह रहें हैं…. उनके गुस्से का शिकार बने है बाजीराव यानि की रणवीर सिंह.. और तो और बिग बी ने तो ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है… और रणवीर सिंह से जवाब माँगा है। 

अमिताभ बच्चन ने ट्वििट पर नाराज होते हुए रणवीर सिंह से पूछा कि मेरे इंटेंशन का क्या… मैने तुम्हे बर्थडे विश किया.. बट क्या तुमने देखा.. तुमने रिप्लाई नहीं किया.. दरअसल रणवीर सिंह का बर्थडे 6 जुलाई को था. 13 जुलाई को रणवीर ट्विटर पर बर्थडे विशेज के लिए सबको धन्यवाद कह रहे थे लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन को शुक्रिया नहीं कहा… और ये देखकर बिग बी नाराज हो गए.. और ट्वीट कर डाला। 

तब रणवीर सिंह ने माफी मांगते हुए..बिग बी को थैंक यू कहा और लिखा कि ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.. अब भले ही रणवीर ने माफी मांग ली हो.. पर अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट से साफ है कि वो रणवीर के रिप्लाई नहीं करने से नाराज थे। 

वैसे कुछ दिनों पहले ऐसे ही सोनम कपूर भी अमिताभ के गुस्से का शिकार हुईं थी.. अमिताभ बच्चन ने सोनम को भी बर्थडे विश किया था… लेकिन सोनम ने सबको रिप्लाई किया.. बस उन्होंने बिग बी को ही रिप्लाई नहीं किया… इस पर अमिताभ ने ट्विटर पर सोनम को लिखा था- मैं अमिताभ बच्चन हूं डियर. आपको मैंने जन्मदिन की बधाई दी थी लेकिन आपने रिप्लाई नहीं किया। तब भी अमिताभ बच्चन ने सोनम को ट्वीट करके याद दिलाया था… तब सोनम ने भी उनसे माफी मांगी थी…  और ट्वीट किया था.. ओह मॉय गॉड सर. मुझे एसएमएस मिला नहीं. मैं हमेशा रिप्लाई करती हूं। भाई अब इससे तो साफ है अमिताभ बच्चन भले ही खुशमिजाज हो लेकिन अगर उनके ट्वीट्स का रिप्लाई नहीं किया गया न तो कोई भी उनके गुस्से का शिकार हो सकता है… जैसे रणवीर सिंह और सोनम कपूर।

ताजा खबर