Women’s Day 2023 : महिला दिवस के लिए 8 मार्च का ही क्यों किया गया चुनाव, आखिर क्या है इस दिवस को मनाने का कारण? यहां जानें सबकुछ

Ads

Vishwa Mahila Divas : Know Reason of Celebration of Women's day

  •  
  • Publish Date - March 2, 2023 / 07:38 PM IST,
    Updated On - March 2, 2023 / 07:38 PM IST

CM jivan janani yojna

नई दिल्लीः Vishwa Mahila Divas दुनियाभर में हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम अपने सोशल मीडिया पर तमाम तरह के पोस्ट शेयर करते हैं। इसके साथ ही कैप्शन में कई तरह के शायरी और विचार भी डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने के शुरुआत कैसे और कब हुई? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं…

Read More : Sarkari Naukri : हाईकोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन की प्रक्रिया और पूरी जानकारी

Vishwa Mahila Divas दरअसल, 1908 में नौकरी के कुछ घंटे कम किए जाने की मांग को लेकर 12 से 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क में एक रैली का आयोजन किया था। इन महिलाओं की मांग थी कि उन्हें वेतन भी उनके काम के मुताबिक दिया जाए। इसके साथ ही इन लोगों की यह भी मांग थी कि उन्हें वोट देने का भी अधिकार मिले। इस आंदोलन के एक साल बाद अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने पहले नेशनल वीमेन डे की घोषणा की थी। बाद में साल 1911 में डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, जर्मनी में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद 8 मार्च, 1975 को संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। इसके बाद से हस साल इस दिन को एक स्पेशल थीम के साथ मनाना शुरू किया गया।

Read More : त्रिपुरा में भाजपा की जीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?

ये है महिला दिवस मनाने का उद्देश्य

इस दिन को मनाने का खास मकसद समाज में महिलाओं को बराबरी को हक दिलाना है। साथ ही इसका उद्देश्य हर एक महिला को उनका हक दिलाना भी है। साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरुक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं।