मप्र के दतिया में घर में आग लगने से परिवार के तीन लोगों की मौत

Ads

मप्र के दतिया में घर में आग लगने से परिवार के तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 29, 2024 / 12:24 PM IST,
    Updated On - May 29, 2024 / 12:24 PM IST

दतिया (मध्य प्रदेश), 29 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक घर के पास कूड़े के ढेर में लगी आग में एक दंपत्ति और उनकी नाबालिग बेटी की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को लांच थाना क्षेत्र के तिगरू गांव में हुई, जिसमें दंपत्ति का नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

लांच पुलिस थाना प्रभारी श्वेता सिकरवार ने बताया कि घर के पीछे हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे पड़े कूड़े के ढेर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग पीड़ितों के घर तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि जब तक ग्रामीणों ने आग देखी और पीड़ितों को बचाने की कोशिश की, तब तक घर के मालिक वीरू करण (37) की जलकर मौत हो चुकी थी।

अधिकारी ने बताया कि वीरू की पत्नी सरस्वती करण (34) और उनकी बेटी निधि (9) की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दंपति का सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा सं दिमो मनीषा

मनीषा