Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप जीतने पर हर खिलाड़ी होंगे मालामाल, ओडिशा के सीएम का बड़ा ऐलान

Ads

Hockey World Cup winning player will get Rs 1 crore विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - January 5, 2023 / 06:23 PM IST,
    Updated On - January 5, 2023 / 06:24 PM IST

Hockey World Cup winning player will get Rs 1 crore

Hockey World Cup winning player will get Rs 1 crore: उड़ीसा। पुरुष हॉकी विश्व कप आगामी 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। हॉकी विश्व कप शुरू होने से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को विश्व कप गांव का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पटनायक ने विश्व कप गांव में भारतीय हॉकी टीम के साथ बातचीत की।

Read more: Covid Effect on Sperm: कोरोना से स्पर्म क्वॉलिटी पर पड़ रहा असर, नई स्टडी के खुलासे ने बढ़ाई पुरुषों की चिंता 

जीतने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार

टीम से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। हॉकी विश्वकप को लेकर फैंस में जश्न का माहौल है। विश्व कप खेलने के लिए विदेशी टीमों का पहुंचना जारी है। चिली की टीम गुरुवार को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां उसका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

गली मोहल्ले में देखा जा रहा उत्साह का माहौल

Hockey World Cup winning player will get Rs 1 crore: 13 जनवरी से शुरू हो रहे हॉकी महाकुंभ को लेकर राजधानी की गली मोहल्ले में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। हॉकी को लेकर लोगों के मन में उत्साह को देखते हुए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजन के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम से राजधानी की बस्ती अभी अछूती नहीं है।

Read more: 2 बच्चों की मां के प्यार में पागल ब्यॉफ्रेंड ने कर दिया ऐसा कांड, गर्लफ्रेंड के घर जाकर… 

बस्तियों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं और बच्चों से लेकर वयस्क तक इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के साथ ही अपनी प्रतिभा को नाना प्रकार से प्रदर्शित कर रहे हैं।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें