Bhopal Suicide Video : पहले वीडियो बनाया फिर युवक ने मौत को लगाया गले, पत्नी पर लगाया ये आरोप

Ads

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 12:01 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 12:01 PM IST

Bhopal Suicide Video/Image Credit: IBC24.in

भोपाल। Bhopal Suicide Video : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें वो कहते नजर आ रहा है कि उसकी मौत के लिए पत्नी और दादी सास हैं जिम्मेदार है। वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि विकास हिरवे और स्नेहा सोलंकी ने 7 महीने पहले लव-मैरिज की थी। युवक की इस कदम से इलाके में है।

7 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

मेरा नाम विकास हिरवे है। मेरी पत्नी स्नेहा सोलंकी से 7 माह पहले लव मैरिज की थी। मैं मनमर्जी से सुसाइड कर रहा हूं… इसकी जिम्मेदार पत्नी स्नेहा सोलंकी है। 10 दिन पहले से स्नेहा ने अपने तमाम डॉक्यूमेंट, ज्वेलरी सहित सामान को अपने मायके में भेजना शुरू कर दिया था। वह लगातार मुझे विवाद करती है। प्रताड़ित करती है और फंसाने की धमकी देती है। इस प्रताड़ना से तंग आकर ही मैं जान दे रहा हूं। मेरी मौत के लिए जिम्मेदार मेरी पत्नी और दादी सास हैं।

भोपाल के इस युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसने सिर्फ 7 महीने पहले लव-मैरिज की थी।

 

ये भी पढ़ें