Chhindwara Rabies Case/Photo Credit: AI Image
Chhindwara Rabies Case: छिंदवाड़ा शहर के भैंसादंड गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारात में परोसे गए मट्ठा को लेकर जानकारी सामने आई कि जिस गाय के दूध से मट्ठा बनाया गया था, उसे कुत्ते ने काट लिया था।
मिली जानकरी के अनुसार, गाय को करीब एक सप्ताह पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। इसके बावजूद परिजनों गाय का दूध निकालते रहे। मंगलवार को अचानक गाय की तबीयत बिगड़ी, तब गांव में ये बात फैल गई कि उसी दूध से बना मट्ठा बारात में परोसा गया था।
इस घटना की जानकरी होते ही बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसादंड में तत्काल कैंप लगाया गया, बताया जा रहा है कि अब तक करीब 92 लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं।
स्थानीय निवासी उमेश सोनी ने बताया कि बारात में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। सभी को बुलाकर इंजेक्शन लगवाए जा रहे हैं। वही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने भी उक्त मट्ठा का सेवन किया है, तो वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इंजेक्शन लगवाएं।