Whatsapp Spam Calls: बार-बार आ रही फर्जी कॉल्स ने किया परेशान? WhatsApp की ये सेटिंग कर देगी तुरंत साइलेंट!

Ads

Whatsapp Spam Calls: इस फीचर को चालू करना बहुत आसान है और इसमें एकक मिटन से भी कम समय लगता है। इसके लिए WhatsApp ओपन करे और फिर Settings में जाएं। यहां से आप जरूरी विकल्प चुनकर इस फीचर को आसानी से एक्टिव कर सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 05:18 PM IST

(Whatsapp Spam Calls/ Image Credit: Pixabay)

HIGHLIGHTS
  • अनजान नंबरों की कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाती हैं।
  • फोन नहीं बजेगा, सिर्फ नोटिफिकेशन मिलेगा।
  • फीचर WhatsApp Privacy सेटिंग में मिलता है।

Whatsapp Spam Calls: आजकल WhatsApp पर अनजान और फर्जी कॉल्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई स्कैमर्स इंटरनेशनल नंबरों से कॉल करके लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग कभी खुद को बैंक अधिकारी बताते हैं तो कभी डिलीवरी एजेंट या कस्टमर केयर बनकर धोखाधड़ी करते हैं। ऐसे में यूजर्स की परेशानी बढ़ गई है और लोग इससे बचने के तरीके ढूंढ रहे हैं।

WhatsApp का खास फीचर क्या है?

WhatsApp में एक इनबिल्ट फीचर मौजूद है जिसका नाम ‘Silence Unknown Callers’ है। इस फीचर को ऑन करने के बाद उन नंबरों से आने वाली वॉइस और वीडियो कॉल अपने आप साइलेंट हो जाती हैं जो आपके कॉन्टैक्ट में सेव नहीं होते या जिनसे पहले बातचीत नहीं हुई होती। खास बात यह है कि कॉल ब्लॉक नहीं होती, बल्कि सिर्फ फोन नहीं बजता।

कैसे काम करता है यह फीचर?

इस फीचर को एक्टिव करने के बाद अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स सीधे साइलेंट हो जाती हैं। कॉल आपके फोन की स्क्रीन पर और WhatsApp कॉल हिस्ट्री में दिखाई देती रहती है। इससे यूजर बाद में देख सकता है कि कौन कॉल कर रहा था और जरूरत होने पर वापस कॉल भी कर सकता है। इससे बार-बार आने वाली फर्जी कॉल्स से काफी राहत मिलती है।

कैसे करें ये फीचर ऑन

इस फीचर को ऑन करना बेहद आसान है और इसमें एक मिनट से भी कम समय लगता है। इसके लिए WhatsApp खोलें, फिर Settings में जाएं। वहां Privacy ऑप्शन चुनें और Calls सेक्शन पर टैप करें। अब ‘Silence Unknown Callers’ विकल्प को ऑन कर दें। Android में यह तीन डॉट मेन्यू के अंदर मिलता है। जबकि iPhone में यह सेटिंग नीचे की ओर होती है।

फायदे और सीमाएं

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जरूरी कॉल्स पूरी तरह मिस नहीं होतीं और यूजर बाद में उन्हें देख सकता है। हालांकि इसकी एक सीमा भी है कि अगर आपने किसी अनसेव्ड नंबर से पहले बात की है तो उस नंबर की कॉल साइलेंट नहीं होगी। इसके बावजूद यह फीचर स्पैम कॉल्स और अनचाही परेशानियों को काफी हद तक कम करने में मदद करता है और यूजर्स को शांति देता है।

इन्हें भी पढ़ें:

WhatsApp का Silence Unknown Callers फीचर क्या है?

यह फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर देता है।

क्या इससे कॉल पूरी तरह ब्लॉक हो जाती है?

नहीं, कॉल आती रहती है लेकिन फोन नहीं बजता, सिर्फ नोटिफिकेशन दिखता है।

यह फीचर कहाँ से ऑन किया जाता है?

WhatsApp Settings > Privacy > Calls में जाकर इसे ऑन किया जा सकता है।

क्या जरूरी कॉल्स मिस हो सकती हैं?

नहीं, कॉल हिस्ट्री में दिखती है और बाद में वापस कॉल किया जा सकता है।