Rajasthan/Image Source: IBC24
जोधपुर/रंजन दवे: Rajasthan News: राजस्थान के बहुचर्चित सलमान खान कांकाणी हिरन शिकार मामले में राजस्थान हाई कोर्ट की मुख्य पीठ में आज सुनवाई हुई जहां सरकार सहित कुल तीन अपील हाईकोर्ट में कंमपाइल करने को लेकर अर्जी लगाई हुई थी।
Read More : तीन दिन से लगातार झमाझम बारिश, धौलावड़ डेम लबालब, उफान पर केदारेश्वर झरना, बाबा का प्रकृति ने किया अभिषेक
Rajasthan News: राज्य सरकार ने फिल्मी सितारों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की एकल पीठ में हुई। सुनवाई के दौरान वकीलों ने कोर्ट के समक्ष यह मांग रखी कि सलमान खान को सजा सुनाए जाने के फैसले के खिलाफ दायर अपील भी अब हाईकोर्ट में ट्रांसफर हो चुकी है इसलिए सभी अपीलों को एक साथ जोड़ा जाए ।
Read More : बारिश ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, पॉश कॉलोनियों में घुटनों तक पानी, लोग घरों में कैद
Rajasthan News: इसके अलावा सलमान खान से जुड़े एक मामले की अपील भी सीजेएम ग्रामीण ट्रायल कोर्ट में पेंडिंग थी।और एक ही समय पर सुनवाई की जाए। कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है। अब सलमान खान, सैफ अली खान और अन्य सितारों से जुड़े सभी अपील मामलों की संयुक्त सुनवाई अब 22 सितंबर को होगी।