Reported By: Swadesh Bhardawaj
,Sheopur Pregnant Woman Death/Image Credit: IBC24 File Photo
Sheopur Pregnant Woman Death: श्योपुर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला (Sheopur Pregnant Woman Death) ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ने परिजनों और ससुराल पक्ष से बातचीत कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत (Sheopur Pregnant Woman Death) के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नवविवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
रघुनाथपुर निवासी वैष्णो पत्नी कपिल वाल्मिकी 25 साल ने अज्ञात कारणों से जहर (Sheopur Pregnant Woman Death) खा लिया। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजन दो बजे करीब उसे जिला अस्पताल ले आएए लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि महिला 3 माह की गर्भवती थी। इस घटना से दो की जान चली गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।